मूलांक 8 वाले लोग कैसे होते है || Mulank 8 Wale Log

Mulank 8 Wale Log || यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा। आज हम ये जानने वाले है की मूलांक 8 वाले लोग कैसे होते है।

Mulank 8 Wale Log

मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि है। शनि एक स्लो मूविंग प्लेनेट है। शनि एक धीमी गति का ग्रह है। जिससे आपकी लाइफ में बहुत सारे उतार चढ़ाव आते हैं। आपके काम कभी कभी बनते बनते रुक जाते हैं। जिससे हमारी लाइफ में स्ट्रगल बढ़ जाता है।

लेकिन शनि भले ही बहुत ज्यादा टाइम लेता है अपना काम करने में, पर मूलांक 8 वाले लोग अगर मेहनत करते रहे, और डायरेक्शन आपकी फिक्स रही, और आप अपने फोकस से ना हटे तो मूलांक 8 वाले बहुत ज्यादा सक्सेसफुल होते है। और इतने सक्सेसफुल होते है कि कोई और नंबर उतनी सक्सेस के बारे में सोच नहीं सकता।

मूलांक 8 वाले लोगो को बहुत ज्यादा लोगों के लिए मदद करते हुए देखा गया है, और मदद करने के लिए भी रेडी रहते है। मूलांक 8 वाले लोग देखा गया है कि आप दान, पुण्य करना, रिलिजियस एक्टिविटी करना ऐसी चीजों में इंटरेस्ट लेते है। जो कि काफी अच्छी बात है।

मूलांक 8 वाले लोग बहुत हार्ड वर्किंग होते है। मूलांक 8 वाले लोगो को पैसो की समज बहुत अच्छी होती है। आप सोच समज कर पैसे को खर्च करते है।

मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि यानी भगवान शनिदेव जिन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। जिन्हें आप जज भी कह सकते है। यानी मूलांक 8 वाले लोगो के अंदर भी जज की क्वालिटी होती है। आप डिसिप्लिन होते है। अपने काम में अनुशासन रखना पसंद करते है। बिना ज्यादा रुके थके लंबे समय तक काम कर सकते है। वो भी हार्ड वर्क के साथ काम को कंप्लीट करते है। आप ज्यादा फालतू में बोलते नहीं है। आप थोड़ा कम बोलते है।

मूलांक 8 वाले लोग कभी भी आपको गलत काम सूट नहीं करता। अगर आप किसी का ₹1 भी गलत नियत के साथ लेते हैं, या चोरी करते है, तो आपको इसका फल बहुत जल्दी मिल जाता है। आपको कभी भी धोखाधड़ी सूट नहीं करेगी। आप कभी भी गलत रास्ते पे भूल कर भी ना जाए। क्योंकि मूलांक 8 वालो आपको शनिदेव रूल कर रहे है, इसलिए आपका गलत काम का फल आपको बहुत जल्द लौटकर वापस आएगा।

मूलांक 8 वाले लोग यदि आप बजेट का प्लानिंग करते हो, या घर के बजेट का प्लानिंग करते हो या मैनेज करते हो तो आपको बहुत ज्यादा सक्सेस मिलती है। और यदि इसी किसी भी फील्ड में आपकी जॉब हो जाए या फिर बिजनेस हो जाए तो भी आपको बहुत ज्यादा सक्सेस मिलती है। मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि है, और शनिदेव न्याय के देवता है। तो मूलांक 8 वाले लोग भी अगर न्याय की फील्ड में यानी कि लॉयर (वकील) या जज बनते है तो भी आप बहुत ज्यादा सक्सेस होते है।

मूलांक 8 के लकी नंबर की बात की जाए तो नंबर 3 उसके बाद नंबर 5 और नंबर 6 आपके लिए काफी लकी नंबर है। लेकिन कई बार मूलांक 8 वाले लोगो को समय पे चीजें नहीं मिलती, या फिर जब आपको मदद की जरूरत होती है तब समय पर आपको मदद नहीं मिलती तब आप टेंशन में आते है और कई बार आप डिप्रेशन का शिकार हो जाते है।

मूलांक 8 वाले लोगो को फिटनेस रखना काफी पसंद होता है। मूलांक 8 वाले लोग Gym, योगा, मेडिटेशन जैसी चीजों से जुड़ जाते है। और यदि आप नहीं कर रहे है तो आपको ये एक्टिविटी करनी चाहिए। बस आपको यह बात याद रखनी है कि अगर आप हार्ड वर्क के साथ अपने पाथ पर चलते रहते है तो आपको बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिलती है।

Click Here👉 मूलांक कैसे पता करे || यहाँ अपना मूलांक जाने

Click Here 👉 अपना भाग्यांक कैसे निकाले || यहाँ जाने भाग्यांक निकालने का तरीका

Click Here 👉 इच्छापूर्ति का 369 का तरीका || ऐसे करे अपनी इच्छा पूरी || 369 Manifestation Technique

Click Here 👉 उम्र की सच्चाई और उसका महत्व || Zindagi Na Milegi Dobara

Click Here 👉 शनि की साढ़ेसाती , महादशा या ढैय्या में करे ये उपाय

Click Here 👉 सूर्यदेव को जल चढ़ाने का सही तरीका

Click Here 👉 मांगलिक होना अच्छा या बुरा ?

यदि आप कोई भी पूजा करवाना चाहते हो या अपनी कुंडली के बारे में जानना चाहते हो या अपनी कुंडली के हिसाब से कोई पूजा करवाना चाहते हो तो आप हमारे Astrologer (Astro Ronak Shukla) से संपंर्क कर सकते हो। संपर्क करने के लिए यहाँ क्लीक करे 👉 Click Here

Disclaimer :

यहाँ दी गई जानकारी सिर्फ एक General Prediction है। इसकी कोई 100 % गारंटी नहीं दी जा रही है। हमने आपको ऊपर जो भी बात बताई है या जो भी लिखा है उसका उदेश्य किसी की भावनाओ को ठेस पहुँचाना नहीं है।
हमने आपको ऊपर जो भी बात बताई है या जो भी लिखा है उसका उदेश्य किसी को सुनाना नहीं है।

Leave a Comment